शत्रुघ्न कुमार यादव उर्फ खेसारी लाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म रंग दे बसंती (Rang De Basanti) शुक्रवार 7 जून 2024 को रिलीज होने जा रही है।

इस फिल्म को लेकर खेसारी के प्रशंसकों में खासा उत्साह है। कई सिनेमा घरों में खेसारी के बड़े बड़े कटआउट लगाए गए हैं।

Khesari Lal Yadav ने Rang De Basanti की शूटिंग कश्मीर में की है। कश्मीर में ठंड के बीच बिना कपड़ों की सीक्वेंस शूट करने में बहुत मुश्किल हुई।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव रंग दे बसंती फिल्म में फौजी बने हैं। उन्हें इस फिल्म से खासी उम्मीदें हैं। उनका मानना है कि यह फिल्म भोजपुरी इंडस्ट्री में नया इतिहास लिखेगी।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म Rang De Basanti शुरुआत से ही विवादों में रही। पहले इसके टाइटल को लेकर विवाद हुआ।  इसके बाद जय श्री राम के नारे को लेकर विवाद हुआ। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा।

खेसारी लाल यादव की जिंदगी किसी सिनेमा की कहानी से कम नहीं है। आज वह भोजपुरी सिनेमा के सबसे अधिक कमाने वाले एक्टर सिंगर हैं। एक वक्त था जब वह बाटी चोखा बेचा करते थे।

फिल्म निर्माता रौशन सिंह के अनुसार रंग दे बसंती भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगी। फिल्म हर एंगल से बेहतर बनी है। इसके अच्छी कमाई करने का अनुमान है। यह फिल्म लगभग पूरे भारत व नेपाल में रिलीज होगी।

'रंग दे बसंती' के निर्माता रौशन सिंह व निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ ही अभिनेत्री रति पांडेय, डायना खान, अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान व ऋषभ यादव मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म की कहानी मनोज कुशवाहा ने लिखी है। संगीतकार ओम झा है। गीतकार प्यारेलाल यादव ,अरविंद तिवारी, राकेश निराला, डॉ कृष्णा एन शर्मा और सत्य सावरकर हैं।