2024 ओलंपिक्स में बतौर खेल लांच होगा ब्रेक डांस
ब्रेकिंग, जिसे आमतौर पर ब्रेक डांस के नाम से जाना जाता है, पहली बार Paris Olympics में शामिल किया जाएगा।
ब्रेकिंग एक नृत्य शैली है जिसकी उत्पत्ति 1970 के दशक में Bronx, न्यूयार्क में हुई थी। पिछले दशकों में, यह डांस से बढ़कर एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में विकसित हुआ है। इसमें अब अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स होते हैं, जिसमें विश्व चैंपियनशिप भी शामिल हैं। साथ में एक मजबूत judging system बना हुआ है । इस तरह ब्रेक डांस खेल के रूप में अपना विकास कर चुका था। अब वह ओलंपिक खेलों में शामिल हो रहा है।
Paris Olympics में कयाक क्रॉस भी हुआ शामिल
Canoe slalom के अंतर्गत, Kayak cross का इवेंट पेरिस में अपनी ओलंपिक यात्रा शुरुआत करने जा रहा है।
कयाक क्रॉस में, चार एथलीट एक रैंप से पानी के ऊपर से एक दूसरे के खिलाफ दौड़ते हैं। वह एक रोमांचक मुकाबले में पानी को पार करते हैं जिसमें छह डाउनस्ट्रीम गेट्स और दो अपस्ट्रीम गेट्स होते हैं।
सर्फिंग का दूसरा ओलंपिक, लेकिन पेरिस में नहीं
इसके बजाय, 2024 ओलंपिक में सर्फिंग फ्रेंच कैपिटल से 9,000 मील दूर फ्रेंच पोलिनेशिया के ताहिती द्वीप के Teahupo’o, में होगी। यह द्वीप अपनी सुंदर लेकिन भारी और चुनौतीपूर्ण लहरों के लिए जाना जाता है।
टोक्यो में, ब्राज़ील के Ítalo Ferreira ने पुरुषों की प्रतियोगिता जीती, जबकि महिलाओं का स्वर्ण पदक अमेरिका की Carissa Moore ने जीता।
स्केटबोर्डिंग की वापसी
सर्फिंग की तरह, स्केटबोर्डिंग ने पहली बार ओलंपिक मंच पर टोक्यो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अब Paris Olympics खेलों के लिए लौट रही है।
पिछले ओलंपिक में जापान ने टोक्यो में अपने घरेलू मैदान पर अपना वर्चस्व दिखाया था और चार में से तीन स्वर्ण पदक जीते थे। ऑस्ट्रेलिया ने एक स्वर्ण पदक जीता था।
climbing की एक नए प्रारूप के साथ वापसी
2024 ओलंपिक्स में कई अन्य बदलाव भी किए गए हैं
Boxing : Paris Olympics में मुक्केबाजी के खेल में महिलाओं के लिए एक नया weight class जोड़ा गया है। साथ ही पुरुष वर्ग में एक weight class को हटा दिया गया है। अब पुरुषों की सात weight class कैटेगरीज रह गई हैं, और महिलाओं की छह।
Track and Field : Paris Olympics के Track and Field वर्ग में मैराथन रेस वॉक मिक्स्ड रिले को शामिल किया गया है। पुरुषों की 50 किमी रेस वॉक को ओलंपिक से हटा दिया गया है। ट्रैक और फील्ड में, 200 मीटर से 1500 मीटर तक की सभी दौड़ (हर्डल्स सहित) के लिए एक repechage round जोड़ा गया है। इसका तरीका यह है: जो एथलीट प्रारंभिक राउंड में क्वालीफाई नहीं कर पाते, वे रेपेचेज हीट्स में भाग लेकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने का दूसरा मौका पाते हैं। इसे सामान्यतः “लकी लूज़र्स” प्रारूप के रूप में जाना जाता है।