कंपनी सेक्रेटरी (ICSI CSEET 2024) का परिणाम जारी, जानें कैसे देखें

4
ICSI CSEET 2024 ः इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने कंपनी सेक्रेटरी (ICSI CSEET 2024 ) का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम देख सकते हैं।

Politics Of Unemployment : क्या विपक्ष सभी बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दे पाएगा

ICSI CSEET 2024 की अलग से नहीं जारी होगी मार्कशीट

ICSI CSEET 2024 परीक्षा 6, 7 और 8 जुलाई 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। संस्थान द्वारा जारी नोटिस के अनुसार कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट, जुलाई 2024 का औपचारिक परिणाम-कम-मार्क्स स्टेटमेंट परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। प्रत्येक उम्मीदवार के विषयवार अंकों का विवरण संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।
उम्मीदवार अपने परिणाम वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। संस्थान द्वारा जारी सूचना के अनुसार उम्मीदवारों को कोई मार्कशीट अलग से जारी नहीं की जाएगी।

ICSI CSEET 2024 कैसे देखें

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:https://icsi.edu पर जाएं।
2. परिणाम का लिंक ढूंढें: होमपेज पर ICSI CSEET परिणाम 2024 से संबंधित लिंक देखें।
3. लॉगिन विवरण दर्ज करें:
– पंजीकरण संख्या (यूनिक आईडी)
– जन्म तिथि
4. विवरण सबमिट करें: परिणाम देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. डाउनलोड और प्रिंट करें: ई-परिणाम-कम-मार्क्स स्टेटमेंट को भविष्य के संदर्भ के लिए सेव और प्रिंट करें।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिकॉर्ड और भविष्य के उपयोग के लिए अपने परिणाम की एक प्रति सुरक्षित रखें।

 

 Navratri 2024 Hawan Vidhi : संक्षिप्त हवन से देवी मां होंगी प्रसन्न, ऐसे करें हवन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

×

Hello!

Click one of our contacts below to chat on WhatsApp

× Hello!