mahakumbh2025 : महिलाएं नहीं बन सकती सन्यासी, महामंडलेश्वर, कथा व्यास या जगदगुरु
mahakumbh2025 : वैष्णव अखाड़ों के साथ ही आचार्यों में भी महिलाओं को लेकर विरोध
वैष्णव अखाड़ों में गिनती के महामंडलेश्वर, एक भी जगदगुरु नहीं
आदि शंकराचार्य ने ही लगा रखी है रोक
शिखा सूत्र, जनेऊ न होने से नहीं बन सकतीं सन्यासी
mahakumbh 2025 : भजन, गीतों व मंत्रों से गुलजार रहा त्रिवेणी का तट
रजस्वला काल में पूजा भी वर्जित, नहीं बन सकतीं जगदगुरू या महामंडलेश्वर
श्रीमद भागवत में भी है महिलाओं के व्यास पीठ पर बैठने तक की मनाही
चित्रकूट के जगदगुरु अनंताचार्य का भी कहना था कि महिलाओं को व्यास पीठ पर बैठने तक की मनाही है। श्रीमद् भागवत पुराण में ही लिखा है कि महिलाओं को व्यासपीठ में नहीं बैठना चाहिए। कई जगह ऐसा उल्लेख मिलता है, लेकिन आज के परिवेश में लोग जहां लाभ व सम्मान मिलता है, वहां शास्त्र की अनदेखी कर देते है। व्यास पीठ पर महिलाओं को वर्जित किया गया है। महिलाएं सत्संग करें पर व्यास पीठ पर ना बैठे। जब व्यास पीठ पर बैठने तक की मनाही है तो जगदगुरू कैसे बन सकतीं है।