Sunita Williams : लो अब अंतरिक्ष में बिगड़ने लगी बोइंग की टैक्सी

Sunita Williams और Butch Wilmore 37 दिन से फंसे, Boeing Starliner ने दिया धोखा

20
टैक्सी लेकर Tourist places जाएं और रास्ते में टैक्सी खराब हो जाए, ऐसे किस्से तो आपने बहुत सुनें होंगे। अब अंतरिक्ष में भी ऐसा होने लगा है। अंतरिक्ष में दो यात्रियों को लेकर एक हफ्ते की सैर पर गई विमान क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनी बोइंग की हवाई टैक्सी अपनी पहली यात्रा में ही खराब हो गई। इसके चलते भारतीय मूल की भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams और उनके साथी  Butch Wilmore अंतरिक्ष में फंस गए हैं। 37 दिन से यह दोनों अंतरिक्ष में बनी सराय या धर्मशाला International Space Station (ISS) में फंसे बैठे हैं।

अब टैक्सी लेकर अंतरिक्ष में जाने की तैयारी 

टैक्सी लेकर Tourist places तो बहुत लोग जाते होंगे। यह एक सामान्य सेवा है। अब इसी तरह टैक्सी लेकर अंतरिक्ष में भी जाने की तैयारी की जा रही है। ऐसी टैक्सी सेवा जो यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष में जाए और वापस पृथ्वी पर लेकर आए। इस क्षेत्र में कई निजी क्षेत्र की कंपनियां प्रयास कर रही हैं। विमान निर्माण क्षेत्र की विश्व की प्रसिद्ध कंपनी  बोइंग स्टारलाइनर भी इसी में से एक है।
Sunita Williams and  Butch Wilmore

बोइंग स्टारलाइनर ने बनाया आंशिक रूप से Reusable spacecraft

Boeing Starliner ने एक आंशिक रूप से पुन: प्रयोज्य अंतरिक्ष यान (Reusable spacecraft) बनाया है। इसे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन और पृथ्वी की निम्न-कक्षा (Low earth orbit) तक पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। बोइंग के इस spacecraft  प्रोग्राम में नासा मुख्य ग्राहक है।
आइए जानते हैं Nothing kaun si company hai, CMF क्या होता है

Boeing StarlinerBoeing Starliner की मुख्य विशेषताएं

1. Partially Reusable spacecraft 

स्टारलाइनर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसके कुछ हिस्सों का पुन: उपयोग किया जा सके, जिससे लागत और संसाधनों की बचत हो सके।

2. नासा का कमर्शियल प्रोग्राम

बोइंग स्टारलाइनर का उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाने व लाने के लिए करना है। नासा बोइंग स्टारलाइनर का मुख्य ग्राहक है। यह नासा का  कमर्शियल प्रोग्राम है।

3. Low earth orbit तक की सैर

नासा बोइंग स्टारलाइनर की मदद से अंतरिक्ष पर्यटकों को Low earth orbit तक की सैर कराएगा। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन तक जाना जरूरी नहीं है। Low earth orbit तक जाकर पृथ्वी का चक्कर लगाकर वापस लौट आने के लिए बोइंग स्टारलाइनर को डिजाइन किया जा रहा है।

पहले ही सफर में फंसा Boeing Starliner

बोइंग स्टारलाइनर पांच जून 2024 को फ्लोरिडा से अपने पहले अंतरिक्ष सफर पर निकला था। इस सफर में भारतीय – अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams और उनके साथी  Butch Wilmore स्टारलाइनर के माध्यम से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें एक हफ्ते में वापस आ जाना था पर स्पेस क्राफ्ट के थ्रस्टर में खराबी आ गई। इसे ठीक किया जाता इससे पहले हीलियम लीकेज की समस्या भी सामने आ गई। इसके चलते स्टारलाइनर की यात्रा टल गई। पिछले 37 दिनों से Sunita Williams और उनके साथी  Butch Wilmore इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर अटके हैं।

Sunita Williams and  Butch WilmoreSunita Williams को पृथ्वी पर सकुशल वापस लौटने का भरोसा

नासा ने पिछले दिनो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में फंसी Sunita Williams की लाइव प्रेस कान्फ्रेंस कराई। इसमें Sunita Williams ने स्टारलाइनर की टीम पर पूर्ण भरोसा जताया। साथ ही पृथ्वी पर सकुशल लौटने का भी विश्वास जताया।
सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर का कहना था कि समस्याग्रस्त बोइंग स्टारलाइनर, जिसने पहले उन्हें अंतरिक्ष में पहुंचाया था, जल्द ही उन्हें घर भी लाएगा।

जुलाई के अंत तक पृथ्वी पर लौटने की आशा

Sunita Williams और उनके साथी  Butch Wilmore पृथ्वी पर कब तक लौट सकते हैं, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है पर नासा के अधिकारियों ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कहा कि वह ‘जुलाई के अंत’ तक दोनो अंतरिक्ष यात्रियों के पृथ्वी पर लौटने का लक्ष्य बना रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

×

Hello!

Click one of our contacts below to chat on WhatsApp

× Hello!