खेलों के महाकुंभ  Paris Olympics में तीन नए खेल शामिल

ब्रेक डांस समेत कई खेल Paris Olympics में हुए शामिल, कुश्ती तैराकी आदि में हुआ बदलाव

15
Paris Olympics की शुरुआत होने जा रही है। खेल प्रेमी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। इस बार पेरिस में होने जा रहा ओलंपिक का आयोजन कई मायनों में खास होगा। इस बार ओलंपिक में तीन नए खेलों को शामिल किया गया है। इसमें ब्रेकिंग या ब्रेक डांस शामिल है। इसके साथ ही कई खेलों के प्रारूप में बदलाव किया गया है।

2024 ओलंपिक्स में बतौर खेल लांच होगा ब्रेक डांस

Paris Olympicsब्रेकिंग, जिसे आमतौर पर ब्रेक डांस के नाम से जाना जाता है, पहली बार  Paris Olympics में शामिल किया जाएगा।

ब्रेकिंग एक नृत्य शैली है जिसकी उत्पत्ति 1970 के दशक में  Bronx, न्यूयार्क में हुई थी। पिछले दशकों में, यह डांस से बढ़कर एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में विकसित हुआ है। इसमें अब अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स होते हैं, जिसमें विश्व चैंपियनशिप भी शामिल हैं। साथ में एक मजबूत  judging system बना हुआ है । इस तरह ब्रेक डांस खेल के रूप में अपना विकास कर चुका था। अब वह ओलंपिक खेलों में शामिल हो रहा है।

ब्रेकिंग ने 2018 के यूथ ओलंपिक खेलों में ब्यूनस आयर्स में अपनी शुरुआत की थी। इसे पेरिस 2024 के लिए एक नए खेल के रूप में चुना गया था। यह 2028 लॉस एंजिल्स खेलों के लिए वापस नहीं आएगा, लेकिन पेरिस में ब्रेकिंग का अपना विशेष क्षण होगा।

Paris Olympics में कयाक क्रॉस भी हुआ शामिल

Canoe slalom के अंतर्गत,  Kayak cross का इवेंट पेरिस में अपनी ओलंपिक  यात्रा शुरुआत करने जा रहा है।

कयाक क्रॉस में, चार एथलीट एक रैंप से पानी के ऊपर से एक दूसरे के खिलाफ दौड़ते हैं। वह एक रोमांचक मुकाबले में पानी को पार करते हैं जिसमें छह डाउनस्ट्रीम गेट्स और दो अपस्ट्रीम गेट्स होते हैं।

यह ओलंपिक्स में पहली बार है जब  Canoe slalom में ऐसा इवेंट शामिल किया गया है जिसमें एथलीट्स सिर्फ घड़ी के खिलाफ नहीं बल्कि एक दूसरे के खिलाफ दौड़ते हैं।

सर्फिंग का दूसरा ओलंपिक, लेकिन पेरिस में नहीं

सर्फिंग ने अपनी ओलंपिक शुरुआत टोक्यो में की, लेकिन यह  Paris Olympics में नहीं आएगी।

इसके बजाय, 2024 ओलंपिक में सर्फिंग फ्रेंच कैपिटल से 9,000 मील दूर फ्रेंच पोलिनेशिया के ताहिती द्वीप के  Teahupo’o, में होगी। यह द्वीप अपनी सुंदर लेकिन भारी और चुनौतीपूर्ण लहरों के लिए जाना जाता है।

टोक्यो में, ब्राज़ील के Ítalo Ferreira ने पुरुषों की प्रतियोगिता जीती, जबकि महिलाओं का स्वर्ण पदक अमेरिका की Carissa Moore ने जीता।

स्केटबोर्डिंग की वापसी

Paris Olympicsसर्फिंग की तरह, स्केटबोर्डिंग ने पहली बार ओलंपिक मंच पर टोक्यो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अब  Paris Olympics खेलों के लिए लौट रही है।

पिछले ओलंपिक में जापान ने टोक्यो में अपने घरेलू मैदान पर अपना वर्चस्व दिखाया था और चार में से तीन स्वर्ण पदक जीते थे। ऑस्ट्रेलिया ने एक स्वर्ण पदक जीता था।

climbing की एक नए प्रारूप के साथ वापसी

climbing एक खेल के तौर पर पेरिस ओलंपिक में वापस आ रहा है। climbing की ओलंपिक खेलों में शुरुआत टोक्यो से हुई थी। यहां स्पेन के अल्बर्टो गिनेस लोपेज़ और स्लोवेनिया की जान्या गार्नब्रे ने स्वर्ण पदक जीता था। अब कुछ बदलाव के साथ इसे  Paris Olympics में शामिल किया जा रहा है।
पेरिस में, climbing में एथलीटों की संख्या 40 से बढ़कर 68 हो जाएगी। प्रतियोगिता को दो इवेंट्स में विभाजित किया गया है। टोक्यो में, प्रत्येक जेंडर के लिए केवल एक “संयुक्त” पदक दिया गया था, लेकिन पेरिस खेलों में एक स्पीड इवेंट के अलावा एक बोल्डरिंग और लीड संयुक्त इवेंट भी शामिल होगा।

2024 ओलंपिक्स में कई अन्य बदलाव भी किए गए हैं

Artistic Swimming  : ओलंपिक इतिहास में पहली बार, Paris Olympics में Artistic Swimming प्रतियोगिता में पुरुषों को शामिल किया गया है। अभी तक सिर्फ महिलाओं के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित होती थी।  Artistic Swimming में अब एक टीम एक्रोबेटिक रूटीन राउंड भी शामिल किया जाएगा।
why bjp lost majority in election 2024 : 8500 के लालच में इंडी गठबंधन को दिया वोट
Boxing :  Paris Olympics में  मुक्केबाजी के खेल में महिलाओं के लिए एक नया weight class जोड़ा गया है। साथ ही पुरुष वर्ग में  एक weight class को हटा दिया गया है। अब पुरुषों की सात  weight class कैटेगरीज रह गई हैं, और महिलाओं की छह।
Sailing : Paris Olympics के Sailing खेल के कार्यक्रम में दो  kite events जोड़े गए हैं। इसके अलावा, नौकाओं में कई बदलाव किए गए हैं, जिसमें अब दो मिक्स्ड नावों के साथ प्रत्येक जेंडर के लिए चार नावें शामिल हैं। कुल मिलाकर अब इस खेल में 10 इवेंट्स होंगे।
Shooting : शूटिंग में,  mixed skeet टीम इवेंट  mixed team trap इवेंट की जगह लेगा।
Paris OlympicsTrack and Field : Paris Olympics के Track and Field वर्ग में मैराथन रेस वॉक मिक्स्ड रिले को शामिल किया गया है। पुरुषों की 50 किमी रेस वॉक को ओलंपिक से हटा दिया गया है। ट्रैक और फील्ड में, 200 मीटर से 1500 मीटर तक की सभी दौड़ (हर्डल्स सहित) के लिए एक repechage round जोड़ा गया है। इसका तरीका यह है: जो एथलीट प्रारंभिक राउंड में क्वालीफाई नहीं कर पाते, वे रेपेचेज हीट्स में भाग लेकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने का दूसरा मौका पाते हैं। इसे सामान्यतः “लकी लूज़र्स” प्रारूप के रूप में जाना जाता है।
Volleyball : पिछले ओलंपिक्स में, पुरुषों और महिलाओं की 12-टीमों को छह-छह टीमों के दो पूल में विभाजित किया गया था। इसमें प्रत्येक टीम को पूल चरण में कुल पांच मैच खेलना था।  Paris Olympics में चार-चार टीमों के तीन पूल बनाए गए हैं। इसमें प्रत्येक टीम पूल चरण में कुल तीन मैच ही खेलेगी।
Weightlifting : वेटलिफ्टिंग में परिवर्तन किया गया है। इसमें  number of weight classes की संख्या 14 से घटाकर 10 कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

×

Hello!

Click one of our contacts below to chat on WhatsApp

× Hello!