22 साल तक Sunny Deol एक अदद हिट फिल्म का इंतजार करते रहे। Gadar 2 ने उनका यह टोटा खत्म किया। अब वह बन रहे Sequel King।

Sunny Deol एक और Sequel में नजर आने वाले हैं। 1997 की सुपर हिट WAR Movie BORDER का सिक्वेल BORDER 2 बनने जा रही है। Sunny Deol ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

फिल्म स्टार Sunny Deol 2023 में गदर 2 के माध्यम से एक बार फिर चर्चा में आए हैं। गदर 2 2023 की चौथी सबसे ज्यादा हिट फिल्म थी। इस फिल्म से पहले करीब 22 साल Sunny Deol एक हिट फिल्म का इंतजार करते रहे।

Sunny Deol की गदर एक प्रेम कथा 2001 में रिलीज हुई थी। वह उस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट थी। इसके बाद अपने और यमला पगला दिवाना यह दो फिल्में थी जिन्होने औसत व्यवसाय किया था।

Gadar 2 की सफलता ने Sunny Deol को एक बार फिर मेन स्ट्रीम में ला दिया। जो निर्माता Sunny Deol के साथ फिल्म करने से कतरा रहे थे वह एक बार फिर कतार में हैं। 

अब सनी के पास कई फिल्में हैं। जल्द ही सनी 'लाहौर 1947', 'बाप', 'सूर्या' और 'अपने 2' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।