Sunny Deol : गदर 2 की सफलता के बाद अब ला रहे BORDER 2

27 साल बाद BORDER फिल्म के सीक्वेल में आ रहे Sunny Deol

13

Sunny Deol का लंबे समय से अटका करियर पिछले साल ‘गदर 2’ फिल्म की अप्रत्याशित सफलता से वापस पटरी पर आ गया। गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। गदर 2 ने 691 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। इसके साथ ही यह फिल्म 2023 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। इस फिल्म ने Sunny Deol का करियर एक बार फिर से पटरी पर ला दिया। गदर 2 की सफलता के बाद Sunny Deol एक बार फिर अपनी सुपरहिट फिल्म का सीक्वेल लेकर आ रहे हैं। इस बार वह BORDER फिल्म के सीक्वेल में आ रहे हैं। BORDER 2 के नाम से बनने जा रही इस फिल्म के बारे में खुद Sunny Deol ने जानकारी दी।

Sunny Deol : Border 227 साल पहले आई थी BORDER

सनी देओल स्टारर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में Sunny Deol के साथ ही जैकी श्रॉफ, Sunil Shetty, Akshaye Khanna, Sudesh Berry, Puneet Issar, Kulbhushan Kharbanda, Tabu आदि थे। दस करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने उस जमाने में 66 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह बॉर्डर उस जमाने की सबसे बड़ी वार फिल्म साबित हुई थी।  शाहरुख स्टारर ‘दिल तो पागल है’ के बाद यह उस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म थी।

2015 में हुई थी BORDER 2 की घोषणा

BORDER 2 फिल्म की घोषणा वैसे तो 2015 में हुई थी। कुछ समय पहले Sunny Deol  ने एक इंटरव्यू में बताया था कि BORDER 2 को पहले 2015 में बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा, ‘मैंने खुद सुना था कि बॉर्डर 2 बन रही है। हम उसे बहुत पहले 2015 में ही शुरू करने वाले थे लेकिन फिर मेरी फिल्में फ्लॉप होने लगीं और लोग फिल्म बनाने से डर गए। अब सब फिल्म बनाना चाहते हैं।’

Sunny Deol ने वीडियो शेयर कर की ‘BORDER 2’ की घोषणा

Sunny Deol ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर ‘ BORDER 2’ फिल्म की घोषणा की। उन्होंने लिखा, ‘एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने आ रहा है फिर से… इंडिया की सबसे बड़ी वॉर फिल्म ‘बॉर्डर 2’..।’

T20 WC USA vs Pak : Saurabh Netravalkar made History

वीडियो में सुनाई दी सिर्फ Sunny Deol की आवाज

इस अनाउंसमेंट वीडियो में फिल्म से जुड़ा कोई विजुअल नहीं है, सिर्फ बैकग्राउंड में सनी देओल की आवाज सुनाई देती है। वह कहते हैं, ‘27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा.. उसी वादे को पूरा करने.. हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने… आ रहा है.. फिर से…।’ इसके साथ ही बैकग्राउंड में फिल्म का गाना ‘संदेशे आते हैं..’ भी सुनाई देता है।

अक्टूबर से शुरू होगी ‘BORDER 2’ की शूटिंग 

‘ BORDER 2’ की शूटिंग इसी साल अक्टूबर में शुरू होने की संभावना है। वैसे ‘बॉर्डर-2’ कब रिलीज होगी अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। चर्चा है कि इसे 2026 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया जा सकता है। टीम काफी लंबे वक्त से फिल्म से जुड़ी सभी तैयारियों को पूरा करने में लगी हुई थी।

Politics of unemployment : बेरोजगारी पर राजनीति

‘केसरी’ फेम अनुराग सिंह करेंगे निर्देशन

‘बॉर्डर-2’ को जे.पी.दत्ता प्रोड्यूस करने वाले हैं, जिन्होंने 1997 में ‘बॉर्डर’ डायरेक्ट की थी। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और जे.पी.दत्ता की बेटी निधि दत्ता भी इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर होंगे। वहीं इसका निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। अनुराग इससे पहले अक्षय कुमार स्टारर ‘केसरी’ डायरेक्ट कर चुके हैं।

Sunny Deol : Border 2आयुष्मान खुराना भी नजर आ सकते हैं

इस फिल्म में सनी देओल मेजर कुलदीप सिंह चंदपुरी के रोल में ही नजर आएंगे। उनके साथ-साथ आयुष्मान खुराना भी लीड रोल निभाते नजर आ सकते हैं।

‘गदर-2’ की रिलीज के बाद से बदली Sunny Deol किस्मत

वर्कफ्रंट पर Sunny Deol के सितारे पिछले कई वर्षों से गर्दिश में थे। लंबे समय से Sunny Deol फिल्मी दुनिया के बाहर ही चल रहे थे। पिछले साल आई गदर 2 ने सनी की किस्मत एक बार फिर बदल दी। अब सनी के पास कई फिल्में हैं। जल्द ही सनी ‘लाहौर 1947’, ‘बाप’, ‘सूर्या’ और ‘अपने 2’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

बिजनेस सरकारी नौकरियों से बेहतर क्यों है? – why business is better than government jobs?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

×

Hello!

Click one of our contacts below to chat on WhatsApp

× Hello!