Box Office पर टिक नहीं पा रही Rang De Basanti

भोजपुरी फिल्म Rang De Basanti ने आठ दिन में कमाए महज एक करोड़

26

प्रसिद्ध भोजपुरी गायक व अभिनेता खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म Rang De Basanti Box Office पर टिक नहीं पा रही। देश भर के 250 सिनेमा घरों व मल्टीप्लेक्स में रिलीज करने के बावजूद यह फिल्म पहले सप्ताह में महज एक करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई है। कुल मिलाकर फिल्म अभी अपनी लागत भी नहीं निकाल पा रही है।

Rang De Basanti ने रचा कई इतिहास

Rang De Basanti भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। अपने रिलीज के साथ ही Rang De Basanti ने कई इतिहास रच दिया। Rang De Basanti भोजपुरी इंडस्ट्री की ऐसी पहली फिल्म है जिसे पूरे देश में रिलीज किया गया है। यह फिल्म देश के 250 सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्स में रिलीज की गई है।

Sunny Deol : गदर 2 की सफलता के बाद अब ला रहे BORDER 2

khesari lal yadav new release: rang de basantiRang De Basanti से निर्माता निर्देशक को काफी आशा

Rang De Basanti फिल्म के निर्माता रौशन सिंह को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। निर्माता का कहना था कि जिस उद्देश्य से यह फिल्म बनाई गई थी, वह पूरी होती दिखाई दे रही है। हमारी कोशिश थी कि भोजपुरी फिल्म देश के हर वर्ग तक पहुंचे। इस कोशिश में हम सफल रहे। मल्टीप्लेक्स में एक नया दर्शक वर्ग हमें मिला है।

दस करोड़ की लागत से बनी है फिल्म Rang De Basanti

Rang De Basanti फिल्म भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। यह फिल्म करीब दस करोड़ के लागत से बनी है। इस फिल्म के प्रमोशन में भी अच्छा खासा पैसा खर्च किया गया है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे खेसारी लाल यादव ने खुद इसके प्रचार प्रसार की कमान संभाल रखी है। फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ रति पांडे मुख्य भूमिका में हैं।

आज से धूम मचाएगी Khesari lal Yadav की Rang De Basanti

माउथ पब्लिसिटी से जुटेंगे दर्शक

Rang De Basanti फिल्म के निर्माता रौशन सिंह का मानना है कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्यार मिल रहा है। पहले सप्ताह में कलेक्शन एक करोड़ के पार जा चुका है। इस लिहाज से फिल्म आगे और अच्छा प्रदर्शन करेगी। माउथ पब्लिसिटी से दर्शक बढ़ेंगे।

Central Bank Recruitment 2024: जानिए कितने दिन तक कितना मिलेगा पैसा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

×

Hello!

Click one of our contacts below to chat on WhatsApp

× Hello!