World War 3 : क्या हम तृतीय विश्वयुद्ध के मुहाने पर हैं

भारतीय ज्योतिषी Kushal Kumar ने World War 3 की तिथि की घोषणा कर दुनिया में मचाई सनसनी

85

World War 3 या तृतीय विश्व युद्ध की चेतावनी काफी दिनों से दी जा रही है. इस बार एक भारतीय ज्योतिषी कुशल कुमार ने  World War 3 की भविष्यवाणी की है। कुशल कुमार ने बकायदा तृतीय विश्व युद्ध शुरू होने की तिथि घोषित की है। कुशल कुमार (Kushal Kumar) की इस भविष्यवाणी को अमेरिका समेत पश्चिमी जगत काफी गंभीरता से ले रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स (NEWYORK TIMES) समेत तमाम बड़े बड़े समाचार पत्रों ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है।

World war 3 predication kushal kumar18 जून या 29 जून से शुरू हो सकता है World War 3

कुशल कुमार (Kushal Kumar) द्वारा Medium में लिखे अपने लेख में बताया है कि वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की आकाशीय संरचना जून माह 2024 में World War 3 की शुरुआत होने का अंदेशा जता रहे हैं। कुशल कुमार ने जून माह की तीन तिथियों का विशेष रूप से उल्लेख किया है। उनके अनुसार दस जून, 18 जून व 29 जून में से किसी एक दिन विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है। दस जून की तिथि बीत चुकी है। इसलिए अब 18 जून व 29 जून पर सबकी निगाहें हैं।

कौन है कुशल कुमार (Kushal Kumar)

मूलतः हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सांसल के रहने वाले कुशल कुमार फिलहाल हरियाणा के पंचकूला में रहते हैं। कुशल कुमार खुद को वैदिक ज्योतिषी का जानकार बताते हैं। उनकी भविष्यवाणियां कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों में प्रकाशित होती रही हैं।  यूएस, जर्मनी और कई अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के चुनावों में उनकी भविष्यवाणियां सही साबित हुईं हैं। इसके चलते पश्चिमी मीडिया में उनके लेख प्रमुखता से प्रकाशित होते रहे हैं।

बिजनेस सरकारी नौकरियों से बेहतर क्यों है? – why business is better than government jobs?

वेदों का नेत्र है ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष भारत का प्राचीन शास्त्र है। भारतीय वेद वेदांग में इसकी अत्यधिक महत्ता है। इसे वेदों का नेत्र कहा जाता है। एक हजार वर्ष के गुलामी काल में भारतीय ज्ञान-विज्ञान व परंपरा का काफी हद तक लोप हुआ। इसके बावजूद काफी कुछ अभी बाकी है जिसे देख दुनिया चकित हो रही है। ज्योतिष शास्त्र इसी में से एक है।

World war 3नई नहीं है World War 3 की भविष्यवाणी

World War 3 को लेकर भविष्यवाणी नई नहीं है। परमाणु युद्ध होने व दुनिया के तबाह होने को लेकर सांकेतिक भाषा में जर्मन भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस व यूगोस्लाविया की बाबा वेंगा ने भी World War 3 को लेकर भविष्यवाणियां की है। यह अलग बात है कि किसी ने स्पष्ट रूप से तृतीय विश्व युद्ध शुरू होने की तिथि नहीं बताई है। भारतीय ज्योतिषी कुशल कुमार ने World War 3 के शुरू होने की तिथि को लेकर घोषणा की है। मई 2024 में लिखे लेख में उन्होंने दस जून 2024 की तिथि बताई थी। अब इसमें 18 व 29 जून को भी जोड़ दिया गया है।

सैन्य विशेषज्ञ World War 3 की संभावना से करते हैं इंकार

ज्योतिषी कुशल कुमार की भविष्यवाणी से सैन्य विशेषज्ञ सहमत नहीं हैं। सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान हालात परमाणु युद्ध होने व विश्व युद्ध में उसके बदल जाने की कोई संभावना नहीं दिखा रहे। वर्तमान में विश्व के जो हालात हैं वह Cold War 2 जैसे दिखते हैं। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर जारी तनाव दुनिया को वापस दो धड़ों में बांट रही है।

मोदी के राज में क्या रहा रोजगार का हाल-find the-answers of all 9 questions related to the State of employment during Modi government

कब शुरू हो सकता है World War 3

सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार विश्व युद्ध 3 (World War 3) तीन ही स्थितियों में शुरू हो सकता है-
1. NATO Ukraine में परमाणु हथियार तैनात करे
2. अगर रशिया कहे कि अब उसका अस्तित्व खतरे में है और वह परमाणु हथियार चलाने पर आमादा हो जाए
3. अगर यूएस ताइवान को न्यूक्लियर हथियार या अन्य रणनीतिक हथियार दे.
सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार इस समय NATO रशिया के साथ युक्रेन में अघोषित या छद्म युद्ध लड़ रहा है। रशिया के साथ नार्थ कोरिया व ईरान समेत कई देश खड़े हैं। अमेरिका व चीन के बीच Cold War चल रहा है। वर्तमान हालात किसी भी तरीके से विश्व युद्ध की ओर इशारा नहीं कर रहे हैं।

world war 3देश विदेश की अधिकांश मीडिया में छाई World War 3 की भविष्यवाणियां

ज्योतिषाचार्य कुशल कुमार की World War 3 को लेकर की गई भविष्यवाणियां 17 जून 2024 को देश विदेश की मीडिया में छाई रही। न्यूयार्क टाइम्स से लेकर देश के टाइम्स आफ इंडिया, आज तक, टाइम्स नाउ समेत लगभग सभी बड़े मीडिया संस्थानों ने इस भविष्यवाणी को प्रमुखता से प्रकाशित किया है।

why bjp lost majority in election 2024 : जातियों का खेल या लालच

Leave A Reply

Your email address will not be published.

×

Hello!

Click one of our contacts below to chat on WhatsApp

× Hello!