Khesari Lal Yadav की Rang De Basanti आज होगी रिलीज

Rang De Basanti फिल्म को भोजपुरी बेल्ट में तगड़ा Response मिलने के आसार

शत्रुघ्न कुमार यादव उर्फ खेसारी लाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म रंग दे बसंती – Rang De Basanti शुक्रवार 7 जून 2024 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर खेसारी के प्रशंसकों में खासा उत्साह है। कई सिनेमा घरों में खेसारी के बड़े बड़े कटआउट लगाए गए हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार के भोजपुरी बेल्ट तक में इस फिल्म की प्रतीक्षा की जा रही है।

Impact of Rahul Gandhi : विरोध के बाद भी बढ़ते रहे Ambani व Adani के शेयर

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने कश्मीर में की है Rang De Basanti की शूटिंग

‘रंग दे बसंती’ की शूटिंग खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने कश्मीर में की है। खेसारी लाल का कहना था कि कश्मीर में शूटिंग के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। कश्मीर में उन्होने बिना कपड़ों के सीक्वेंस शूट किया था। ठंड के बीच बिना कपड़ों की शूटिंग बहुत मुश्किल भरी थी। खेसारी ने इस फिल्म में खूब स्टंट किए हैं।  Khesari Lal Yadav ने कहा कि कश्मीर में कपड़ों के बिना शूट करना उनके लिए बहुत मुश्किल था।

Rang De Basanti में फौजी की भूमिका निभा रहे Khesari Lal Yadav 

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव रंग दे बसंती फिल्म में फौजी बने हैं। इस फिल्म में अपने किरदार के लिए खेसारी लाल यादव ने जी-तोड़ मेहनत की। फिल्म के एक हिस्से की कश्मीर में शूटिंग के दौरान खेसारी की हालत खराब हो गई थी।

शुरुआत से ही विवादों में रही Rang De Basanti

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म Rang De Basanti शुरुआत से ही विवादों में रही। पहले इसके टाइटल को लेकर विवाद हुआ। बाद में रंग दे बसंती टाइटल मिल गया। फिल्म सेंसर बोर्ड के पास पहुंची तो इसके एक्शन सीन व डायलाग को लेकर विवाद हो गया। इसमें जय श्री राम के नारे आदि लगाए गए थे। सेंसर बोर्ड ने यह सब हटाने का निर्देश दिया था। इसे लेकर निर्माता कोर्ट पहुंच गए थे।

बिजनेस सरकारी नौकरियों से बेहतर क्यों है? – why business is better than government jobs?

गरीबी से सफलता के आसमान तक का सफर 

खेसारी लाल यादव की जिंदगी किसी सिनेमा की कहानी से कम नहीं है। आज वह भोजपुरी सिनेमा के सबसे अधिक कमाने वाले एक्टर सिंगर हैं। खेसारी करोड़ों में कमा रहे हैं पर उनका जीवन हमेशा से ऐसा नहीं था। उन्होने कभी काफी गरीबी देखी है। उनके पिता चने बेचते थे। वह खुद गाय-भैंस चराते थे। वह अपने चाचा के पास रहते थे। वहां सभी भाई एक ही पैंट बदल-बदलकर पहनते थे। खेसारी ने खुद खर्चे निकालने के लिए बाटी चोखा बेचा है। बाद में थोड़े थोड़े पैसे बचा कर अपना संगीत का एल्बम निकाला। इसी के बाद से उनकी जिंदगी बदल गई। 

थिएटर्स के बाहर लगे खेसारी के कटआउट

एसआरके म्यूजिक की प्रस्तुति व निर्माता रौशन सिंह की फिल्म सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ 7 जून को अपने रिलीज के साथ ही इतिहास रचने को तैयार है। बिहार – उप्र के कई सिनेमाघरों में खेसारीलाल यादव के 20 फुट के विशालकाय कटआउट लगाए गए हैं, बिहार के वीणा सिनेमा के साथ सीतामढ़ी, हाजीपुर, मोतिहारी, छपरा जैसी जगहों पर यह कटआउट लगाए गए हैं।

भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगी ‘रंग दे बसंती’

फिल्म निर्माता  रौशन सिंह के अनुसार फिल्म रंग दे बसंती भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगी। फिल्म हर एंगल से ब्लाक बस्टर बनी है। इसलिए इसके अच्छी कमाई करने का अनुमान है। फिल्म मल्टीप्लेक्स में भी रिलीज हो रही है। यह फिल्म महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखण्ड, दिल्ली, यूपी , पंजाब, उत्तराखंड, एम पी, छत्तीसगढ़, बंगाल, असम, उड़ीसा, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटका, राजस्थान, जम्मू एंड कश्मीर और नेपाल में रिलीज होगी।

‘रंग दे बसंती’ की स्टार कास्ट और क्रू मेम्बर्स

फिल्म के निर्माता रौशन सिंह, सह निर्माता शर्मिला आर सिंहऔर निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं।  फिल्म में खेसारीलाल यादव, अभिनेत्री रति पांडेय और डायना खान के साथ अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान और मास्टर ऋषभ यादव राज प्रेमी, मीर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, ज्योति कलश, संजय महानंद, रीना रानी, श्रद्धा नवल, सुजान सिंह, सोनू पांडेय, रितु चौहान, रिंकू भारती, नेहा पाठक, खुशबू यादव, संजय वर्मा, अखिलेश कुमार अक्की, सूर्या द्विवेदी, निकिता भारद्वाज और चाहत प्रमुख भूमिका में हैं।

फिल्म की कहानी मनोज कुशवाहा ने लिखी है। संगीतकार ओम झा है। गीतकार प्यारेलाल यादव ,अरविंद तिवारी, राकेश निराला, डॉ कृष्णा एन शर्मा और सत्य सावरकर हैं। पीआरओ शैलेश गिरी, रंजन सिन्हा हैं। डीओपी वासु, कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता, कला राजीव शर्मा का है। फिल्म में बॉलीवुड के बड़े सिंगरों की आवाज भी सुनाई देगी।

Politics Of Unemployment : क्या विपक्ष सभी बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दे पाएगा

 

bhojpuri film rang de basantiKhesari Lal YadavRang De Basantiखेसारी लाल यादवभोजपुरी फिल्म रंग दे बसंती
Comments (0)
Add Comment