Mahakumbh 2025 के लिए सजा प्रयागराज, श्रद्धालुओं का इंतजार

Mahakumbh 2025 का इंतजार कर रहा प्रयागराज इस समय दुल्हन की तरह सजा हुआ है। महानगर के किसी भी ओर चले जाइए, विकास कार्यों के साथ ही सौंदर्यीकरण के कार्यों की भरमार दिखाई देगी। कभी जीआइसी के पास एक अदद फ्लाई ओवर के लिए तरसने वाले शहर में इस समय इतने फ्लाई ओवर व अंडर पास बन गए हैं कि लोग गिनती भूल गए हैं। नगर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास कार्यों व सौंदर्यीकरण की भरमार है।
wall painiting nageshwar ghat 4 Mahakumbh 2025 के लिए सजा प्रयागराज, श्रद्धालुओं का इंतजार wall painiting nageshwar ghat 3 Mahakumbh 2025 के लिए सजा प्रयागराज, श्रद्धालुओं का इंतजार wall painiting nageshwar ghat 2 Mahakumbh 2025 के लिए सजा प्रयागराज, श्रद्धालुओं का इंतजारpainting on walls 3 Mahakumbh 2025 के लिए सजा प्रयागराज, श्रद्धालुओं का इंतजार

Mahakumbh 2025 – पेंट माय सिटी ने नगर को बनाया खूबसूरत

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 2019 के कुंभ (अर्द्धकुंभ) में नगर के प्रमुख मार्गों पर पड़ने वाले भवनों व अन्य निर्माणों की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग कराई थी। इसकी काफी तारीफ हुई थी। Mahakumbh 2025 में प्रदेश सरकार ने पेंट माय सिटी अभियान का दायरा बढ़ा दिया। महानगर में प्रवेश करने के साथ ही हर तरफ सजी संवरी दीवारें नगर को काफी आकर्षक बना रही हैं। बख्सी बांध से लेकर संगम तक सड़कों के किनारे बैठने के लिए बनाए गए बेंच भी बहुत ही आकर्षक ढंग से पेंट किए गए हैं।
prayagraj chheoki rly stn 2 Mahakumbh 2025 के लिए सजा प्रयागराज, श्रद्धालुओं का इंतजार prayagraj chheoki rly stn 4 Mahakumbh 2025 के लिए सजा प्रयागराज, श्रद्धालुओं का इंतजार wall painiting nageshwar ghat 1 Mahakumbh 2025 के लिए सजा प्रयागराज, श्रद्धालुओं का इंतजार

पिकनिक स्पाट बने गंगा यमुना के घाट

प्रदेश सरकार ने Mahakumbh 2025 के तहत गंगा व यमुना के पुराने घाटों का सौंदर्यीकरण कराया है। साथ ही दशाश्वमेघ घाट पर पक्के घाट का निर्माण भी कराया है। गंगा व यमुना के यह नवनिर्मित सौंदर्यीकृत घाट नगर में नए पिकनिक स्पाट व सेल्फी प्वाइंट बन गए हैं। Mahakumbh 2025 से पूर्व ही नगर वासी इन घाटों पर टूट पड़ रहे हैं।
colorfull boats Mahakumbh 2025 के लिए सजा प्रयागराज, श्रद्धालुओं का इंतजार

मेले में श्रद्धालुओं का आना तेज हुआ

मेला क्षेत्र में कल्पवासियों के आने में अभी समय है पर आम श्रद्धालुओं के आने में तेजी आई है। Mahakumbh 2025 की भीड़ से बचने के लिए बहुतेरे श्रद्धालु अभी ही गंगा स्नान कर लेना चाहते हैं।

 

अरैल में द्वादश ज्योर्तिलिंग बना आकर्षण का केन्द्र

Mahakumbh 2025 के तहत अरैल क्षेत्र में द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर बनाए गए हैं। यहां केदारनाथ से लेकर रामेश्वरम तक के मंदिरों की प्रतिकृतियां बनाई गई हैं। द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिरों का यह परिसर आकर्षण का एक बड़ा केन्द्र बन गया है। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में भी  रुद्राक्ष से द्वादश ज्योर्तिलिंग बनाए जा रहे हैं।

arail 12 jyotirling 8 Mahakumbh 2025 के लिए सजा प्रयागराज, श्रद्धालुओं का इंतजार arail 12 jyotirling 13 Mahakumbh 2025 के लिए सजा प्रयागराज, श्रद्धालुओं का इंतजार arail 12 jyotirling 12 Mahakumbh 2025 के लिए सजा प्रयागराज, श्रद्धालुओं का इंतजार arail 12 jyotirling 10 Mahakumbh 2025 के लिए सजा प्रयागराज, श्रद्धालुओं का इंतजार arail 12 jyotirling 6 Mahakumbh 2025 के लिए सजा प्रयागराज, श्रद्धालुओं का इंतजार arail 12 jyotirling 4 Mahakumbh 2025 के लिए सजा प्रयागराज, श्रद्धालुओं का इंतजार

टखने में दम हो तभी Mahakumbh 2025 में आइए ः UP Police

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
×

Hello!

Click one of our contacts below to chat on WhatsApp

× Hello!