Jon Landau को बहुत भाती थी भारत की सांस्कृतिक विविधता

ऑस्कर विनर फिल्म Titanic और Avatar के निर्माता Jon Landau नहीं रहे

13

लॉस एंजल्स (एजेंसी) – जॉन लैंडौ (Jon Landau), एक ऑस्कर-विजेता प्रोड्युसर जिन्होंने निर्देशक जेम्स कैमरन के साथ “टाइटैनिक” (Titanic) और “अवतार” (Avatar) सीरीज जैसी आल टाइम ब्लाक बस्टर फिल्में बनाईं, उनका निधन हो गया। वह 63 साल के थे।
जेमी लैंडो, Jon Landau के पुत्र ने इसकी पुष्टि की। डिज्नी एंटरटेनमेंट को-चेयरमैन एलन बर्गमैन ने भी शनिवार को एक बयान में लैंडौ की मृत्यु की सूचना दी। मौत का कोई कारण नहीं दिया गया।

बर्गमैन ने जॉन को एक visionary बताया जिनकी असाधारण प्रतिभा और जोश ने बड़ी पर्दे पर कुछ असाधारण कहानियों को जीवंत किया। बर्गमैन ने कहा कि उनका फिल्म उद्योग में Jon Landau ने अद्वितीय योगदान किया व एक अमिट छाप छोड़ी है। वह एक सफल निर्माता तो थे ही, लेकिन उससे भी बेहतर व्यक्ति और एक शक्तिपुंज थे, जिसने अपने आसपास सबको प्रेरित किया।

Jon LandauJon Landau के पीछे उनके परिवार में उनके सौतेले भाई लेस लैंडो, बहनें टीना व कैथी के साथ उनकी पत्नी जूली व दो बच्चे जेमी और जोडी हैं। Jon Landau का पूरा परिवार फिल्मी दुनिया से जुड़ा है। जूली पहले फिल्म अकाउंटेंट का काम करती थी। पुत्र जेमी विभिन्न वाद्ययंत्र बजाने, गायन व गीत लिखने में निपुण है। कैथी, टीना व लेस फिल्म, नाटक व सीरियल निर्देशन से जुड़े हुए हैं।

लैंडौ ने कैमरन के साथ साझेदारी में तीन ऑस्कर नामांकित फिल्में बनाईं। इनमें से 1997 में “टाइटैनिक” के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। लैंडौ ने कैमरन के साथमिलकर फिल्म इतिहास की कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्में बनाईं। इसमें “अवतार” और उसका सीक्वेल “Avatar: The Way of Water.”।

why bjp lost majority in election 2024 : 8500 के लालच में इंडी गठबंधन को दिया वोट

लैंडाउ का करियर 1980 के दशक में एक प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में शुरू हुआ। “टाइटैनिक” के निर्माता के रूप में उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली। “टाइटैनिक” $1 बिलियन की वैश्विक बॉक्स-ऑफिस कमाई को पार करने वाली पहली फिल्म बन गई और 11 ऑस्कर जीते, जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार भी शामिल है।

Jon Landau का जन्म 30 जुलाई 1960 को हुआ था। उनके माता पिता Ely and Edie Landau भी फिल्म प्रोड्युसर थे। Jon Landau ने कैमरन के साथ आस्कर स्वीकार करते समय कहा था कि मैं अभिनय नहीं कर सकता, मैं संगीत नहीं बना सकता, मैं visual effect नहीं बना सकता। शायद इसीलिए मैं फिल्मों का निर्माण कर रहा हूँ।”

फिल्म निर्माता Jon Landau को भारत की सांस्कृतिक विविधता काफी पसंद आती थी। अपनी फिल्म Avatar : The Way Of Water को उन्होने भारत की छह भाषाओं में रिलीज किया था। भारतीय भाषाओं में ट्रेलर की रिलीज के समय उन्होने Tweet किया था, नमस्ते इंडिया आपकी विविधता मुझे लगातार चकित करती रहती है।

Smriti Mandhana का Boy Friend बना trending गूगल सर्च

Leave A Reply

Your email address will not be published.

×

Hello!

Click one of our contacts below to chat on WhatsApp

× Hello!