what is Accordion? google ने क्यों जारी किया Accordion का Doodle

राज कपूर के पसंदीदा musical Instrument Accordion को Google ने किया याद, बनाया Doodle

102

what is Accordion? Accordion क्या है? google ने क्यों जारी किया Accordion का Doodle? – यह जानने से पूर्व जरा बताइये कि राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर का प्रसिद्ध गाना जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां, याद है? इस गाने में राज कपूर ने अपने हाथ में एक वाद्य यंत्र लिया था। हारमोनियम की तरह दिखने वाला यह वाद्ययंत्र राजकपूर ने कई फिल्मों में अपने गानों में इस्तेमाल किया था। आजकल लुप्त प्राय हो चला यही वाद्ययंत्र है Accordion. इस Accordion को आज ही के दिन  करीब 200 साल पहले पेटेंट कराया गया था।  Google ने Accordion की याद में आज अपना Doodle जारी कर इस वाद्ययंत्र को एक बार फिर से चर्चा मेंं ला दिया।

यह भी पढ़ें – भारत की पहली महिला wrestler Hamida bano को Google Doodle का सलाम

what is Accordion? Accordion क्या है? 

Accordion एक musical instrument है। हारमोनियम की तरह दिखने वाले इस वाद्ययंत्र को गले में लटका कर दोनो हाथों से बजाया जाता है। यह जर्मन इंस्ट्रूमेंट है। इसका नाम जर्मन शब्द ‘अकोर्ड’ (Akkord) से लिया गया है जिसका मतलब तार (Chord) होता है. इसे एक लोक संगीतकार के साथ जोड़ा जाता है. इस इंस्ट्रूमेंट ने पॉप, जैज़, लोक और शास्त्रीय सहित विभिन्न संगीत शैलियों को प्रभावित किया है और संगीत जगत पर अमिट छाप छोड़ी है.what is Accordion? Accordion क्या है और google ने क्यों जारी किया Accordion का Doodle

अकॉर्डियन की खास बातें

अकॉर्डियन एक वर्सेटाइल इंस्ट्रूमेंट है जो संगीत के क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है। यह हारमोनियम की तरह एक वायु यंत्र है। इसमें दो अंग होते हैं। एक फोल्डिंग धौंकनी जिससे वाद्ययंत्र में हवा भरी जाती है। दूसरा पियानो की तरह, धुनों की धुनों को फ्रेम करने के लिए एक कीबोर्ड होता है। एक पूर्ण आकार के अकॉर्डियन में पारंपरिक रूप से 41 कुंजियां होती हैं। हालांकि आजकल कुछ कारखाने 37 व 24 कुंजियों के साथ कॉम्पैक्ट संस्करण भी तैयार करते हैं।

Goldman Sachs की 2.5L की नौकरी छोड़ 30K पर काम करेंगे IAS Topper Aditya Srivastava

गूगल ने डूडल जारी कर मनाया वर्षगांठ

23 मई 1829 में यानी करीब 200 साल पहले आज ही के दिन अकार्डियन इंस्ट्रूमेंट को पेटेंट कराया गया था. अब यह यंत्र बहुत कम इस्तेमाल होता है। लोग इसे भूलते जा रहे। इस बीच इसको पेटेंट कराने की 200वीं वर्षगांठ पर गूगल ने एक खास डूडल बनाया है। इस डूडल को बनाकर गूगल ने अकॉर्डियन का इतिहास भी बताया है। गूगल के मुताबिक, ‘आज का डूडल अकॉर्डियन का जश्न मनाता है, एक बॉक्स के आकार का संगीत वाद्ययंत्र जिसका आविष्कार 1800 के दशक में जर्मनी में हुआ था और अब यह दुनिया भर में बजाया जाता है।’

 

कई प्रसिद्ध गीत जिसे Accordion लेकर राज कपूर ने गाया

what is Accordion? Accordion क्या है और google ने क्यों जारी किया Accordion का Doodle

संगम का प्रसिद्ध गाना हर दिल जो प्यार करेगा वह गाना गाएगा हो या ऐसे ही अन्य गीत, प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक व अभिनेता राज कपूर Accordion के साथ गीत गाते नजर आए थे। इस तरह भारतीय समाज को Accordion का सबसे बेहतर परिचय राज कपूर ने ही कराया था। उनके अलावा अन्य कई अभिनेताओं ने भी Accordion को लेकर गाना गाया है, पर राज कपूर इसमें सबसे ज्यादा चर्चित रहे। 

आखिर क्या होता है गूगल का डूडल? What is Google Doodle?

google ने क्यों जारी किया Accordion का Doodle जब भी हम गूगल पर कुछ सर्च करते हैं तो होम पेज पर आपको ‘GOOGLE’ लिखा हुआ नजर आता है। इसके नीचे बाक्स में हम सर्च किए जाने वाले शब्द या वाक्य को लिखते हैं। किसी किसी दिन गूगल उस स्थान पर ‘GOOGLE’ की जगह कोई विशेष एनिमेटेड तस्वीर जैसा कुछ लगा देता है। इसे गूगल का डूडल Google doodle कहते हैं। बता दें कि गूगल डूडल गूगल का वैकल्पिक Logo है जो सर्च बॉक्स के ऊपर आता है। इसके जरिए लोगों को विशेष दिन, छुट्टी या फिर किसी त्योहार के बारे में गूगल द्वारा बताया जाता है।

आखिर क्यों अंतिम सांस गिन रहा Accordion?
Why accordion is vanishing?

what is Accordion? Accordion क्या है Accordion कुछ दशक पूर्व तक काफी प्रचलित रहा है। देश दुनिया में अपनी मधुर आवाज के लिए इसे काफी पसंद किया जाता रहा है। धीरे धीरे इसका प्रचलन अब कम होता जा रहा है। Accordion बजाने वाले कलाकारों का कहना है कि एक प्रोफेशनल Accordion काफी महंगा होता है। आठ से दस लाख इसकी कीमत आती है। इतना महंगा Instrument खरीदने के बाद इसका रखरखाव बड़ा मुश्किल होता है। इसको बनाने वाले कारीगर नहीं मिलते हैं।  इसके पीछे एक और वजह यह भी है कि इस वाद्य यंत्र को बजाने में काफी मेहनत लगती है। इसे सीखने के लिए काफी अभ्यास करना पड़ता है। इसे सिखाने के लिए आज शिक्षकों का भी अभाव है।

बिजनेस सरकारी नौकरियों से बेहतर क्यों है? – why business is better than government jobs?

छोटे Accordion आनलाइन मार्केट में उपलब्ध

प्रोफेशनल Accordion को बाहर से मंगाना पड़ता है। वहीं देश में तमाम आनलाइन वेबसाइट है जो छोटे छोटे 17 key वाले Accordion उपलब्ध करा रहे हैं। amazon पर ऐसा एक Accordion  करीब दस हजार में उपलब्ध है। इतना ही नहीं Accordion सिखाने के लिए पुस्तक भी amazon पर उपलब्ध है। Teach yourself play accordion  नाम की यह पुस्तक करीब ढाई हजार में उपलब्ध है।

What is the total number of government jobs in India-देश में सरकारी नौकरी कितनी है?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

×

Hello!

Click one of our contacts below to chat on WhatsApp

× Hello!